हापुड़, मई 2 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले ई-रिक्शा के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम सिखैड़ा निवासी दीपक गर्ग ने बताया कि 24 अप्रैल को उसका भाई संदीप कुमार गर्ग अपने गांव से ई-रिक्शा में सवार होकर हापुड़ अपने काम से जा रहा था। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक वाहन को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा हापुड़-गढ़ रोड स्थित मंडी के पास एक मारुति शोरूम के सामने पहुंची। तभी चालक ई-रिक्शा का संतुलन नहीं बनाया पाया, परिणाम स्वरूप ई-रिक्शा अचानक पलट गई। दुर्घटना में संदीप कुमार गर्ग को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद वाह मृतक के अंतिम संस्कार में व्...