संभल, जनवरी 17 -- थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम विचेटा चौराहे के पास शुक्रवार की दोपहर एक ई रिक्शा पलट गया, जिससे ई रिक्शा चालक व उसमें सवार महिला घायल हो गई। महिला ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम रीठ निवासी सुनील कुमार पुत्र अतर सिंह ई रिक्शा चलाता है। वह शुक्रवार को गांव बहोरनपुर निवासी शांति (60) पत्नी रामकुमार को चंदौसी सरकारी अस्पताल लाया था। शांति का सरकारी अस्पताल में टीवी का इलाज चल रहा था। सुनील दोपहर 2 बजे के करीब शांति को वापस गांव लेकर जा रहा था, जब वह विचेटा चौराहे के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे वाहन से ई रिक्शा को बचाने का प्रयास किया, जिससे ई-रिक्शा का पहिया गड्ढे में आ गया और वह पलट गया। ई रिक्शा चालक व शांति घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को चंदौसी के सरकारी अस्पताल लाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.