हरदोई, अप्रैल 20 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के भाहपुर सपाह गांव में ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत हो गई। गांव निवासी गंगा सिंह की पत्नी आशा दवा लेकर अल्लाहगंज से लौट रही थीं। सेढ़ा पुलिया के पास खड़े ई-रिक्शा में चाबी लगी थी। इसी दौरान बेटे से अनजाने में वाहन स्टार्ट हो गया, जिससे ई-रिक्शा असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में आशा गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शिवनारायण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- गड़खा में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...