बाराबंकी, फरवरी 27 -- फतेहपुर। ग्राम जांचीपुर मजरे नंदरासी निवासी एक परिवार कबीर खाटू श्याम मंदिर बच्चे का मुंडन कराने गया था। लौटते समय मन्दिर के पास ई रिक्शा संतुलन बिगड़ने से पलट गया। इसमे सवार सुशीला देवी (50), उर्मिला (50), रिंकी (36), निर्मला (50) व श्यामा (60) घायल हो गई। श्रद्धालुओं की मदद से सभी घायलों को फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने सुशीला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...