अलीगढ़, मार्च 10 -- चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव कसेरू में सोमवार की देर शाम खुर्जा से ई-रिक्शा चालक के साथ दवा सप्लाई करने आ रहे युवक की ई-रिक्शा के नीचे दबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम आकाश पुत्र राजा उम्र 22 वर्ष निवासी गांव फराना थाना खुर्जा देहात खुर्जा से कस्बा चण्डौस में ई-रिक्शा से दवा सप्लाई करने के लिए आ रहा था। गांव कसेरु के समीप संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें आकाश ई-रिक्शा के नीचे दब गया।ग्रामीणों ने पुलिस की सहायता से ई-रिक्शा के नीचे दबे हुए युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। वही मामूली रूप से घायल हुए ई-रिक्शा चालक को खुर्जा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।कोतवाल चण्डौस सत्यवी...