बांका, मार्च 17 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के हाट परिसर में सोमवार को सड़क पर पड़े नाले का ढक्कन पर चढ़ने से एक ई रिक्शा पलट गया जिससे उस पर सवार दो महिला एवं एक दस वर्षीय बच्ची जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेमपुर गांव के राधे पासवान की पत्नी ललिता देवी, छोटेलाल सिंह की पत्नी झूला देवी तथा धनंजय पासवान की दस वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी भागलपुर से लौट रही थीं। तीनों अमरपुर में उतर कर हाट में लगे ई रिक्शा से अपने घर जा रही थी। जैसे ही ई रिक्शा आगे बढ़ी कि वह सड़क पर पड़े नाले के ढक्कन पर चढ़ कर पलट गई जिससे तीनों जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...