इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- कस्बा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। ग्राम सराय नौधना निवासी राजन अपनी बीमार बहन पूनम को इलाज के लिए नीतू देवी और रिंकू के साथ ई-रिक्शा से बकेवर अस्पताल ला रहे थे। जैसे ही वाहन बिजलीघर के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई और सभी नीचे दब गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। सभी को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.