महोबा, अप्रैल 2 -- मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलौली निवासी 16 वर्षीय उमंग पुत्र बबलू धुरिया गुरुवार सुबह अपने साथी अमन (16) पुत्र भवानीदीन के साथ ई-रिक्शा से सिलौली से कम्हरिया जा रहा था। कम्हरिया के पास पहुंचते ही अचानक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में उमंग गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ई-रिक्शा चालक अमन को भी चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मौदहा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उमंग की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...