संभल, फरवरी 23 -- संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर पुल के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार रमेश निवासी गुलड़िया थाना मूढ़ापोड़ मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ई-रिक्शा में बैठे दिव्यांग हरिसिंह व विरमावती निवासी हजरतनगर गढ़ी भी घायल हो गईं। ई-रिक्शा सवार सभी लोग रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद तीनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने रमेश को रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...