प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 3 -- देर रात ई-रिक्शा पलटने से तीन महिलाएं घायल हो गईं। जबकि अन्य हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। कुंडा कोतवाली के बसवाही गांव निवासी अमृत लाल की 28 वर्षीय पत्नी हंसा देवी, पड़ोसी गुणी की 29 वर्षीय पत्नी सपना देवी और राम पाल की 34 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के साथ गुरुवार रात ई रिक्शा से घर लौट रही थीं। गांव के समीप अचानक ई-रिक्शा पलटने से तीनों घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सभी को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा।अन्य घटनाओं में मानिकपुर थाना क्षेत्र के बहरामई गांव निवासी सिद्धनाथ का 22 वर्षीय बेटा सौरभ, प्रेम नगर निवासी 47 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता, गयासपुर गांव निवासी भोला सरोज की 52 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी, संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पीथनपुर गांव निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.