औरैया, जनवरी 6 -- औरैया, संवाददाता।शहर के मुहल्ला गोविन्द नगर में सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में खेलते समय चाबी घुमाने से रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा के अंदर बैठा छह वर्षीय बालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुहल्ला गोविन्द नगर निवासी अजय का छह वर्षीय पुत्र मयंक सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में खेल रहा था। इसी दौरान उसने ई-रिक्शा में लगी चाबी घुमा दी, जिससे रिक्शा अचानक आगे बढ़कर सड़क किनारे पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में ई-रिक्शा को सीधा किया। हादसे में मयंक को चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार बालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...