बांदा, अप्रैल 21 -- खुरहंड। बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इसमें ई-रिक्शा चालक समेंत पांच महिला और बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सभी को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव निवासी दया निधान पुत्र रामदीन ई रिक्शा चलाता है। वह मंगलवार की दोपहर ई रिक्शा में पांच महिलाओं को बैठाकर बांदा जा रहा था। तभी गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे ई रिक्शा आनियंत्रित होकर पलट गया। बाइक भी गिर पड़ी, जिससे ई रिक्शा चालक पांच महिला और बाइक सवार मकरी गांव निवासी 25 वर्षीय नीरज पुत्र शिव बदन, और गुरेह गांव निवासी 27 वर्षीय प्रदीप घायल हो गए। यह भी पढ़ें- भवनाथपुर में टेंपो पलटा, चालक सहित पांच लोग घायल सभी को मेंडिकल कालेज ले जाया गया।

हिं...