प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- कुंडा, संवाददाता। परिवार के साथ जा रहे लोगों का ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चार लोग घायल हो गए। जबकि दूसरी घटनाओं में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के जसौली गांव निवासी शिवराम का 20 वर्षीय बेटा हरिश्चन्द्र अपनी 50 वर्षीय मां उदई, 18 वर्षीय बहन सोनम, 14 वर्षीय भाई सत्यम के साथ ई-रिक्शा से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ई-रिक्शा पलट गया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। दूसरी घटनाओ में उपरहार करेंटी गांव निवासी हरीलाल की 17 वर्षीय बेटी कंचन ,नवाबगंज थाना क्षेत्र के झोंकवारा गांव निवासी 58 वर्षीय कमलेश कुमार, मन्नान की बाजार निवासी 18 वर्षीय शिव भूषण,मौली गांव निवासी 18 वर्षीय अनवर घायल हो गए। आसपास के ...