सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया चौराहे के पास शनिवार को एक बैट्री चालित ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक महिला की हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। बढ़नीचाफा से ई-रिक्शा पर सवार होकर महिलाएं सीएचसी बेंवा दवा लेने जा रही थीं। बताया जा है कि रिक्शा चालक ठंड से कांप रहा था और अचानक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। इससे ई-रिक्शा भड़रिया नहर पुल के पास सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में सवार बढ़नीचाफा निवासी निर्मला (35) पत्नी रामपाल की नाक की हड्डी टूट गई उसे रेफर कर दिया गया। परिजन घायल महिला को लेकर लखनऊ चले गए। सिरसिया गांव निवासी रेहाना (22) पुत्री शफी के पैर व कमर में चोट आई है। शिवभारी की नीलम (36) पत्नी फ...