बदायूं, फरवरी 9 -- बिसौली, संवाददाता। ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। ई-रिक्शा चालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा बिसौली कोतवाली के कुढौली गांव के पास हुआ। गांव के रहने वाले सत्यपाल 35 वर्ष पुत्र हेमराज ई-रिक्शा चलाकर अपने घर का गुजारा करते थे। वह कल सुबह ई-रिक्शा चलाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन शनिवार शाम को उनका ई-रिक्शा रामपुरिया मोड़ के पास पलट गया, जिससे वह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद राहगीरों ने उन्हें ई-रिक्शा से निकालकर किसी तरह घर पहुंचाया, जहां उनकी देर शाम मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.