नवादा, मार्च 30 -- हिसुआ, निज संवाददाता। रविवार की देर शाम हिसुआ थाना क्षेत्र के गुरुचक के समीप ई रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी गयाजी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ढ़िबरा से यज्ञ में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र हिसुआ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मामूली रूप से जख्मियों को वापस घर भेज दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया कि वजीरगंज की ओर से वापस आने के दौरान ई रिक्शा गुरुचक के समीप पलट गई, जिसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायल लोग नवादा के अमेरिका बिगहा के समीप मोहद्दीपुर के रहने वाले बताए गए हैं। घायलों में मोहद्दीपुर निवासी नवीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.