गोपालगंज, जनवरी 11 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 27 पर रविवार को ई-रिक्शा पलटने से उसे पर सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री नगर थाना क्षेत्र के ही कोंहवा गांव का विजय साह बताया गया है। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। घटना के बाद सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य भी मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां उनकी मौजूदगी में उसका इलाज किया जा रहा है। वह किसी काम से अपने गांव से गोपालगंज शहर आ रहा था। इस बीच वह हादसे का शिकार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.