पीलीभीत, जून 18 -- पूरनपुर। सवारियों से भरा ई रिक्शा अचानक मोड़ पर पलट गया। हादसे में दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। उनहें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव बेला के रहने वाले मुन्नालाल और उनकी पत्नी आशा देवी, पूजा उनके पति कमलेश दवा लेने गए थे। दोपहर बाद सभी ई रिक्शा से वापस बेला जा रहे थे। ई रिक्शा में दो बच्चे भी सवार थे। नवदिया गांव के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया। इससे चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घायलों को पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर ई रिक्शा पलटने से आठ लोग घायल मुन्नालाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...