कटिहार, जून 3 -- कटिहार, एक संवाददाता मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सहायक थाना क्षेत्र स्थित अंचल कार्यालय, कटिहार के निकट की गई। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मद्य निषेध टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ई-रिक्शा के माध्यम से अवैध शराब की खेप लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने मौके पर छापेमारी कर ई-रिक्शा की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 22 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। मौके से सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा पर चुलाई शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार साथ ही शराब ढुलाई में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया। मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ...