अलीगढ़, नवम्बर 5 -- ई-रिक्शा पर एचटी लाइन का तार गिरा, यात्री की मौत चण्डौस, संवाददाता। कस्बा के रामपुर तिराहे के समीप मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया, जब अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एक ई-रिक्शा पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से ई-रिक्शा में बैठे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव जहराना निवासी शिवम चौहान 22 वर्ष पुत्र राम अवतार सिंह मंगलवार शाम किसी काम से कस्बा चण्डौस आया हुआ था। वह गांव लौटने के लिए रामपुर तिराहे के पास एक गोदाम के बाहर खड़े ई-रिक्शा में बैठकर चालक के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अचानक ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ई-रिक्शा पर गिर गया।तार गिरते ही ई-रिक्शा में करंट दौड़ गया, जिससे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा के पास खड़े दो युवक बाल-बाल बच ...