रामपुर, मई 3 -- दढ़ियाल। कोतवाली टांडा की चौकी दढ़ियाल क्षेत्र में टांडा बाजपुर रोड पर गांव जटपुरा की नहर के समीप रविवार दोपहर दो बजे एक बाइक पर सवार दो युवकों को पीछे से ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी । इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार की पहचान थाना टांडा क्षेत्र के गांव रतुआ नगला निवासी लाखन सिंह पुत्र रामजीत सिंह और पंकज कुमार पुत्र गजराम सिंह के रूप में हुई है। वहीं, दूसरी घटना भी रविवार को चौकी क्षेत्र के टांडा बाजपुर रोड जटपुरा की नहर पर दुर्घटना हो गई। टांडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने दढ़ियाल की तरफ से जा रही दो सगी बहनों की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बहने राधिका और नेहा पुत्री सोमपाल सिंह गांव धीमर खेड़ा काशीपुर उत्तराखंड निवासी गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.