ई-रिक्शा ने कार को मारी टक्कर, कार सवारों ने चालक को पीटा
रुडकी, मार्च 24 -- हाईवे पर ई-रिक्शा ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे गुस्साए कार सवारों ने चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। ई-रिक्शा चालक ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईदगाह चौक के पास मंगलवार की दोपहर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। इस दौरान एक रिक्शा तेजी से आई जिसने सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मार दी। रिक्शा की टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर मारने से गुस्साए कार सवार तीन युवकों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और गाली गलौज कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.