ई रिक्शा नहीं ईवी से चलेंगे सांसद अरुण गोविल
मेरठ, मई 28 -- प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आह्वान पर सांसद अरुण गोविल ने ईवी से चलने का फैसला किया है। अब वे ईवी से चलकर पेट्रोल-डीजल बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। गुरुवार को भाजपा की बैठक में सांसद अरुण गोविल ईवी से पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आज पारंपरिक ईंधन (पेट्रोल एवं डीजल) पर निर्भरता कम करने, प्रदूषण घटाने की बात कही है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने स्वयं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इलेक्ट्रिक कार को अपनी नियमित सवारी बनाया है। सांसद अरुण गोविल अब अपने अधिकांश सार्वजनिक एवं निजी कार्यक्रमों में इसी इलेक्ट्रिक वाहन से आवागमन करेंगे। सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। लगातार बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.