श्रावस्ती, अप्रैल 13 -- श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी मोंटी गुप्ता (18) रविवार देर शाम बाइक से अपने गांव से सेमरी चौराहा गया था। इस दौरान सेमरी चौराहे पर खरगौरा की ओर से आ रहे ई रिक्शा से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे मोंटी बाइक समेत गिर गया और गंभीररूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों की ओर से घायल युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...