बिजनौर, अप्रैल 16 -- बिजनौर। शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा स्थित मुस्लिम फंड चौराहे पर दो ई-रिक्शाओं की मामूली टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने दूसरे पर हथौड़ी से हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने संभाला। जानकारी के अनुसार बुधवार को कांशीराम कॉलोनी निवासी असलम और ग्राम खड़की निवासी राहुल अपने-अपने ई-रिक्शा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मुस्लिम फंड चौराहे पर दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों चालकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान राहुल ने गुस्से में आकर असलम के सिर पर हथौड़ी से वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और अफरातफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने आरोपी राहुल को पक...