मुंगेर, मार्च 11 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। ​पुलिस ने शहर में सक्रिय ई-रिक्शा चोर गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली और कासिम बाजार थाना क्षेत्र में सक्रिय इस गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुर्गीचक निवासी मो. इरसाद उर्फ अरशद पिपू, पिता- मो. कल्लू और चोरी का सामान खरीदने वाले पूरबसराय निवासी मो. इमरान, पिता- मो. जाकिर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की चार टोटो (ई-रिक्शा), 11 बैट्रियां, चार्जर और चोरी में इस्तेमाल होने वाली 'मास्टर की' बरामद की है।-----​बड़ी संख्या में सामान बरामदइधर,गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चार चोरी के ई-रिक्शा बरामद किए हैं। इसके अलावा गिरोह के पास से 11 कीमती बैट्रियां और पांच चार्जर भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामान की बाजार मे...