मुंगेर, मई 24 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चोरी और छिनतई मामले के मुख्य आरोपी स्नेह राजा को नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि घटना बीते 9 फरवरी की है। न्यायगांव ईस्ट कॉलोनी के रहने वाले संदीप कुमार के ई-रिक्शा पर चार युवक सवार हुए थे। इसके बाद वे चालक को झांसा देकर ई-रिक्शा सहित उसे पीर पहाड़ की ओर ले गए। वहां सुनसान जगह पर आरोपियों ने संदीप के साथ छिनतई की वारदात को अंजाम दिया और उसका ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए थे।​एसपी ने बताया कि इस मामले में संलिप्त तीन अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज...