गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गोरखपुर। कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से ई-रिक्शा बरामद कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया,जहां से जेल भेजा गया। आरोपी की पहचान राजघाट थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान बरफखाना निवासी अमन कुमार के रूप में हुई। आरोपी ने 15 अप्रैल को महिला अस्पताल के बाहर से ई-रिक्शा चोरी किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...