ई रिक्शा चालक से शराब के नशे में की मारपीट
बगहा, जून 18 -- नरकटियागंज। मुख्य बाजार में ई रिक्शा चालक से मारपीट में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना बुधवार की देर शाम की है। धराया युवक शिवगंज वार्ड 8 निवासी विक्की पटेल उर्फ आदित्य कुमार है। मामले में ई रिक्शा चालक दिउलिया गांव निवासी नौरेज आलम ने एफआईआर दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती दल द्वारा उंक्त युवक को पकड़ा गया है।वह नशे की हालत में ई रिक्शा चालक से मारपीट कर रहा था।ब्रेथ एनलाइजर से जांच में भी युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई है।मामले में ई रिक्शा चालक के आवेदन पर एफआईआर दर्जकर नशेड़ी युवक को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.