प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- रेलवे स्टेशन से ई रिक्शा बुक कराने के बाद चालक से लूट करने के मामले में पलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपियों को पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया। रेलवे स्टेशन के पास से ई-रिक्शा चलाने वाले नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर जेल रोड निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा किराए पर ले जाकर चार लोगों ने दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रामपुर आधारगंज के समीप मारपीट कर लूट लिया। रविवार रात पुलिस ने चौहरजन पुल के पास मुठभेड़ में रानीगंज के श्रीपुर निवासी लवकुश ओझा और सराय शेरखां के चांद पुत्र रामवृक्ष को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी थी। आरोपियों से पूछताछ के बाद दिलीपपुर एसओ बलराम सिंह ने सोमवार शाम चार अन्य आरोपियों को इलाके...