संतकबीरनगर, मई 4 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बेलहर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से झपट्टामारी और मारपीट करने वाले गैंग का रविवार को खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से एक एंड्रॉयड मोबाइल, 1600 रुपये नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। बदमाश दो मई को दरही पुल के पास घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। पूछताछ में पता चला कि बदमाश नशे में थे और मनबढ़ई में वारदात की।एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि दासडीह गांव निवासी अशोक पाठक ने दो मई को तहरीर देकर बताया था कि वह ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- टेम्पो चोरी गैंग के चार शातिर गिरफ्तार, तीन वाहन बरामद इसी दौरान दरही पुल के पास बाइक सवार चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट कर उनका मोबाइल व जेब में रखा नगदी रुपये छीनकर फरार हो गए...