प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के देवली कोहरचका निवासी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि एक जनवरी को राहुल उसका ई-रिक्शा बुक कर अंतू ले गया था। आरोपी ने उस दिन ई-रिक्शा का किराया नहीं दिया। अगले दिन ई-रिक्शा चालक ने आरोपी से किराया मांगा तो आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...