सुल्तानपुर, जनवरी 5 -- भदैया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी फोरलेन हाईवे पर रविवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैया में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय होते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लंभुआ बाजार निवासी मुकेश बरनवाल (28) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार की देर शाम वह सुलतानपुर शहर से हनुमानगंज बाईपास फोरलेन होते हुए लंभुआ लौट रहा था। इसी दौरान देहात कोतवाली के पीछे अभियाकला के पास चार बाइक पर सवार करीब सात युवकों ने उसका ई-रिक्शा रोक लिया। इससे पहले कि मुकेश कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उसे ई-रिक्शा से उतारकर डंडा, लोहे की रॉड और बेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.