कानपुर, जुलाई 9 -- कानपुर देहात। संवाददाता लूटपाट के बाद जरहौलिया औरैया के ढाबा कर्मी की हत्या करने के बाद उसका शव भवनपुर के पास फेंका गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन कर रही थी। मृतक का मोबाइल चलते ही पुलिस को हत्या में शामिल रहे भवनपुर गांव के ई-रिक्शा चालक के बावत जानकारी मिली। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर ढाबाकर्मी का लूटा गया मोबाइल व 1740 रुपये बरामद करने का दावा करते हुए उसका चालान कर दिया गया।

हत्या का संदर्भ औरैया जिले के जरहौलिया गांव निवासी पैंतालीस वर्षीय सुनील कुमार इटावा में एक ढाबा में काम करता था। 25 मई को वह अपनी बहन ममता के यहां फत्तेपुर के मजरा सिमरनपुर थाना बेला गया था। 27 मई को वह सूखमपुर रसूलाबाद में अपनी मौसी के यहां जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह लापता था। जबकि उसका मोबाइल भी...