फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में अलीगढ़ निवासी ई-रिक्शा चालक ने रेलवे पटरी के किनारे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। शव के पास सल्फास की पुड़िया, कोल्ड ड्रिंक की बोतल और शराब के पाउच मिले हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मंगलवार को वाजिदपुर रेलवे लाइन के खंभा संख्या 708/41 के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा था। यह देख राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसआई मोहित कुमार पुलिस संग पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय मटरु सिंह निवासी कल्याणपुर भागीरथपुर थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ के रूप में हुई। शव के पास पुलिस को सल्फास की पुड़िया, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, शराब के पाउच, शर्ट और गमछा आदि सामान मिला। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेते हुए मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...