कन्नौज, फरवरी 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती बेटे को देखकर वापस लौट रही वृद्धा से ई-रिक्शा चालक ने मारपीट करते हुए उससे रूपये लूट लिए। शोर मचाने पर चालक ने उसे जान से मारने की नीयत से मुंह दबाते हुए लोहे की रॉड से हमला बोल दिया, लेकिन किसी तरह वृद्धा ने अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने जैसे ही ललकारा, चालक रिक्शा लेकर मौके से भाग निकला। शहर के अस्पताल रोड निवासी डॉसर गोलू शर्मा पिछले कई दिनों से बीमार हैं। उन्हें सौ शैय्या अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मंगलवार की देर शाम उनकी मां उर्मिला उन्हें देखने अस्पताल गई थी। वहां से वह ई-रिक्शा से वापस घर लौट रही थी। वृद्धा को अकेले देख ई-रिक्शा चालक उन्हें जेबीजी स्कूल के पास सुनसान जगह ले गया। जब वृद्धा से इसका विरोध किया, तो रिक्शा चालक ने उनके साथ मा...