हमीरपुर, अप्रैल 17 -- कुरारा। थानाक्षेत्र के पतारा गांव में बीती रात युवक ने अज्ञात कारण के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पतारा गांव निवासी 28 वर्षीय रज्जन सिंह पुत्र स्व.बलराम सिंह चौहान ई-रिक्शा चलाकर अपना भरण पोषण करता था वह अविवाहित था। बीती रात घर के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। पास में शो रही उसकी मां चुन्नी देवी को आहट मिलने पर वह जग गई। पुत्र को फंदे पर लटके देखा तो शोर मचा कर पड़ोसियों को बुलाया। उसे फंदे से नीचे उतारा तब उसकी सांस चल रही थी। उसको परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...