लखनऊ, अप्रैल 3 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। नादरगंज में ई-रिक्शा चालक ने शुक्रवार सुबह निजी कंपनी कर्मी सर्वेश शुक्ला के पैर चढ़ा दिया। विरोध किया तो पांच से छह चालकों ने घेरकर उन पर सर्वेश पर हमला बोल दिया। पीड़ित सर्वेश ने सरोजनीनगर थाने में छह हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।गोमतीनगर निवासी सर्वेश शुक्ला के अनुसार वह नादरगंज स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह पैदल ही कंपनी जा रहा था। नादरगंज पुलिस चौकी के पास ई-रिक्शा स्टैंड के निकट पीछे से आए एक ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। सर्वेश के विरोध किया तो चालक ने उसके ऊपर दो-तीन बार ई-रिक्शा चढ़ाने की कोशिश की। फिर पैर पर ई-रिक्शा चढ़ा दिया। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर चालक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। ई-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.