मुजफ्फर नगर, मई 2 -- खतौली कोतवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। दपंति का पर्स व मोबाइल लौटाया। चालक की ईमानदारी को देखते हुए पुलिस वालों ने भी सरहाना की।गांव खेडी कुरैश निवासी रोहताश शुक्रवार को अपनी पत्नी व बच्चे के साथ खतौली आया था। जीटी रोड से एक ई-रिक्शा में बैठकर एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचे। दपंति ने रिक्शा में रखे कागजात तो हाथ में उठा लिए, लेकिन उसका पर्स व मोबाइल वहीं पर रह गया। चालक ई-रिक्शा लेकर चला गया। कुछ देर बाद दपंति को अपना पर्स याद आया तो होश उड़ गए। पर्स में 20 हजार की नगदी के अलावा जरूरी कागजात थे। दपंति ने काफी देर तक ई-रिक्शा चालक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पीड़ित दपंति कोतवाली पहुंचा। कोतवाल कमल किशोर को घटना की जानकारी दी तो उसने पत्नी के मोबाइल पर कॉल की। कॉल को उठाते ह...