मोतिहारी, मई 4 -- मोतिहारी, निसं। जिले में लगातार सेक्स रैकेट संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में नगर थाना की पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में छापेमारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित डुमरियाघाट थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार है। आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। जानकारी नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मोहल्ला में सेक्स का संचालन हो रहा है। छापेमारी के दौरान अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं महिला फरार हो गई। मौके से चार मोबाइल, एक ई-रिक्शा, कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। इसके आधार पर रैकेट में शामिल अन्य लोगों को चिंहित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी क...