फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस की टीम ने ई रिक्शा चालक को लूटने वाले शातिर को साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपित के पैर में गोली लगी है। सिपाही के हाथ में छूकर गोली निकल गयी जिससे वह भी घायल हुआ है। पुलिस ने तमंचे के साथ लूटी गयी नगदी भी बरामद की है। मोहम्मदाबाद और मऊदरवाजा थाने की पुलिस टीम शुक्रवार की रात चेकिंग पर थी। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि ऊगरपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध निकल रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम उस ओर पहुंची और बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक दौड़ा दी गयी। इस पर एकाएक बाइक फिसल गयी जिससे दोनों गिर गये। जब दोनों ने पुलिस से अपने आप को घिरता देखा तो अवैध असलहा से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी गई। जबाबी फायरिेग में एक शातिर के पैर में गोली लग गयी। वह जब भ...