गोरखपुर, फरवरी 9 -- कैंपियरगंज। क्षेत्र राखुखोर गांव रंजिश के चलते ई-रिक्शा पर सवारी बैठाकर गांव आते समय तीन लोगों ने रोककर गाली देते हुए धमकी दी कि हमारे घर के आसपास दिखाई दिए तो जान से मार डालूंगा। ई-रिक्शा चालक सुरेन्द्र निवासी राखुखोर के नामजद तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। चालक सुरेन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हम जीविकोपार्जन के लिए अपना ई रिक्शा चलाते हैं। दो फरवरी को महावनखोर से सवारी बैठाकर गांव आ रहे थे। रंजिश को लेकर गांव के ही रहने वाले परेश, अरविन्द व हरीश रोककर गाली देने लगे और धमकी देते हुए कहा हमारे घर के आस पास दिखाई दिए तो जान से मार देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.