ई-रिक्शा चालक के परिजनों से मिले तहसीलदार
गंगापार, मई 14 -- जानलेवा तूफान में कटरा दयाराम बागी पनपट्टी निवासी ई-रिक्शा चालक रियासत अली पुत्र अब्दुल हफीज ई रिक्शा लेकर पलट गए। इसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसपर पुलिस ने पंचनामा भर कर बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया था। गुरुवार की सुबह सोरांव तहसीलदार डा बृजेश कुमार, कानून गो अनिल कुमार, लेखपाल धंनजय कुमार यादव मृतक के घर पहुंचे । परिजनों को सांत्वना दिया तथा मुआवजा देने का आश्वासन दिया। तहसीलदार डाक्टर बृजेश कुमार ने मृतक के परिजनों से कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराते हैं तो अधिक धनराशि मिलेगी यदि नहीं कराते हैं तो धनराशि कम मिल सकती है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। गुरुवार को सुबह गांव के समीप कब्रिस्तान में शव को दफना दिया। तहसील प्रशासन क्षेत्र में हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.