वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोनिया सट्टी निवासी 25 वर्षीय ई-रिक्शा चालक सनी सोनकर की हत्या में आदमपुर पुलिस ने मंगलवार को उसके ही तीन दोस्तों को काशी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पर्यटकों को साड़ी खरीदवाने कारोबारियों की गद्दी पर ले गए थे। इससे मिलने वाला कमीशन सनी ने दोस्तों को नहीं दिया था। इसी खुन्नस में अपहरण कर हत्या कर दी। सनी सोनकर बीती 28 जनवरी की रात घर से निकला, फिर नहीं लौटा। अगले दिन परिजनों की तहरीर पर आदमपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। इस बीच फुटेज में उसके साथ मारपीट होती दिखी। पुलिस ने छानबीन में पांच आरोपियों को चिह्नित किया। इसमें जलालीपुरा (जैतपुरा) निवासी अभिषेक चौहान, लाटभैरव (आदमपुर) निवासी संतोष गौतम, भिटकुरी (कपसेठी) निवासी वीरू गुप्ता को गिरफ्तार किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.