मोतिहारी, अप्रैल 12 -- मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंसवरिया निवासी लापता ई-रिक्शा चालक जुगल दास उर्फ युगलचंद्र दास की संदेहास्पद मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को डिटेन किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। बताया जाता है कि लापता ई-रिक्शा चालक का शव लखौरा थाना क्षेत्र के सरसौला सरेह स्थित एक पोखरा से शनिवार को बरामद हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...