शामली, जून 22 -- शामली। बनत तहसील चौराहे के निकट कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर गांव आदमपुर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। ग्रामीण मृतक की पत्नी को नौकरी, आर्थिक मुआवजा और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी जद्दोजेहद के बाद पांच लाख रुपये का सड़क दुर्घटना बीमे का लाभ, पत्नी विभाग में रिक्त संविदा सफाई कर्मी की नौकरी देने आदि के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, महिला समेत पांच घायल, मेरठ रेफर बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी 38 वर्षीय सुशील पुत्र महाव...