रामपुर, अप्रैल 1 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर निवासी मुलायम सिंह ई-रिक्शा चलाते थे। मंगलवार की देर शाम मुलायम सिंह सवारी छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान शाहबाद रोड पर मिलक चिकना गांव के पास एक डंपर ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी,जिससे मुलायम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अब इस मामले में राजेश कुमार की तहरीर पर डंपर चालक शमशाद अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...