भागलपुर, जून 8 -- सबौर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सबौर स्थित आर्य टोला के सबौर इंजीनियरिंग कॉलेज सड़क मार्ग पर रविवार की सुबह खून से लथपथ ई-रिक्शा चालक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के गोपालपुर हवाई अड्डा निवासी निराला यादव (50 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात करीब दो बजे गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। ई-रिक्शा सड़क किनारे नाले में गिरा हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद निराला यादव को लेकर मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब साढ़े तीन बजे मृतक के परिजनों को सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल बुलाया गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या, शव झा...