पीलीभीत, मार्च 31 -- पूरनपुर, संवाददाता। एक सप्ताह पहले कार की टक्कर लगने से घायल हुए ई रिक्शा चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। चालक का बरेली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। मौत की जानकारी लगते हीपरिजनों में कोहराम मच गया। जनपद शाहजहंपुर के गांव नवादा ढाह के रहने वाले धर्म सिंह उर्फ पटटे सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह ई रिक्शा चालक थे। बीते 25 मार्च को धर्म सिंह ई रिक्शा पर सवारियां लेकर पूरनपुर आ रहे थे। मैगलगंज हाइवे पर शेरपुर मकरंदपुर मोड़ पर उनके ई रिक्शा में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में धर्म सिंह, सवारी अनुज सिंह, उनकी पत्नी धनदेवी और कार चालक हिमांशु शुक्ला घायल हो गए। सभी को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। धर्म सिंह की हलत में सुधार न होने परपरिजन उन्हें बरेली ले गए। बरेली के एक निजी अस्पताल में उनका ...