मेरठ, अप्रैल 11 -- ई-रिक्शा लेकर घर से निकले चालक का 16 घंटे बाद काजीपुर के नाले में शव पड़ा मिला। शव की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिजन ने हत्या कर शव को नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, पास में ही निर्माणाधीन बिल्डिंग में उसकी ई-रिक्शा मिली है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। मूलरूप से गांव दत्तावली निवासी 40 वर्षीय जोहरी उर्फ टिन्नी पत्नी सोनिया, 12 वर्षीय बेटी हर्षिता, 10 वर्षीय काव्या व चार वर्षीय बेटे देव के साथ मेडिकल के अशोक विहार में रहता था। जोहरी ने अपने घर पर भैंसों की डेरी खोल रखी है और खाली समय में ई-रिक्शा चलाता है। सोनिया ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे जोहरी ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे। बीते शुक्रवार को काजीपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे मजूदर...